Follow us on

गोलगड्डा में रात के अंधेरे में बेखौफ चल रहा अवैध शराब कारोबार, फिर वायरल हुआ वीडियो  हरा परदा लगे दुकान के अंदर खुलेआम परोसी जा रही शराब और बीयर

Share this post:

गोलगड्डा में रात के अंधेरे में बेखौफ चल रहा अवैध शराब कारोबार, फिर वायरल हुआ वीडियो  हरा परदा लगे दुकान के अंदर खुलेआम परोसी जा रही शराब और बीयरवाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा इलाके में अवैध शराब बिक्री का कारोबार खुलेआम और बेखौफ तरीके से चल रहा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हुए वीडियो ने न सिर्फ इस गैरकानूनी धंधे की पोल खोल दी, बल्कि स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में रात के समय एक दुकान के भीतर कई लोग बैठकर शराब पीते हुए साफ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दुकान कथित रूप से अजीत यादव उर्फ भीम की है, जहां देर रात तक शराब परोसी जाती है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोलगड्डा अंग्रेजी शराब ठेका बंद होने के बाद भीम अपने भाई अजय और जग्गू समेत आधा दर्जन युवकों के साथ मिलकर एक संगठित तरीके से अवैध शराब और बीयर की बिक्री करता है। ठेका बंद होने के बाद ग्राहकों को दोगुने दाम पर शराब उपलब्ध कराई जाती है। यही नहीं, दुकान के बाहर हरा परदा डालकर अंदर बैठाकर शराब पिलाई जाती है, ताकि बाहर से किसी को भनक न लगे।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी अवैध कारोबार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने भीम को देशी शराब के 15 पाउच और 9 केन बीयर के साथ गिरफ्तार दिखाते हुए ब्लैक धारा 105 के मामले में कार्रवाई की थी। हालांकि, यह कार्रवाई महज कागजी साबित हुई। पुलिस की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद आरोपी भीम दोबारा उसी दुकान पर अवैध रूप से शराब और बीयर बेचते हुए नजर आने लगा।बुधवार को वायरल हुए नए वीडियो ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। वीडियो में दुकान के भीतर कई लोग आराम से बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही गोलगड्डा तिराहे पर यह दुकान अवैध शराब अड्डे में तब्दील हो जाती है। इलाके में इस गैंग की दबंगई और बदमाशी भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसके चलते आम लोग विरोध करने से कतराते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों और वीडियो सामने आने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे न सिर्फ कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है, बल्कि युवाओं में नशे की लत भी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गोलगड्डा इलाके को इस अवैध धंधे से निजात मिल सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x