गुफरान अहमद की रिपोर्ट
मीरजापुर, 21 मार्च 2026। थाना जिगना पुलिस ने गो-तस्करी के एक वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिराज अहमद (30 वर्ष) निवासी सिद्दीकीपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 19 मार्च को जिगना क्षेत्र में 26 गोवंश से भरा एक ट्रक बरामद हुआ था, जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुसहां जडावती नदी पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व ₹1200 नगद बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।