दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
*वाराणसी:* वरुणा जोन चोलापुर थाना क्षेत्र में आज ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रशिक्षु *आईपीएस मानसी दहिया* के नेतृत्व में शायं कालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपनी कार्यकुशलता और सख्त तेवरों के कारण *लेडी सिंघम’* के रूप में चर्चित आईपीएस मानसी दहिया ने खुद कमान संभालते हुए अपराधियों में खौफ भर दिया है।
अभियान के दौरान चोलापुर के विभिन्न चौराहों, दानगंज चौकी क्षेत्र और वाराणसी-आजमगढ़ बॉर्डर पर कड़ी नाकेबंदी की गई।चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और दीवान शिव कुमार ने पुलिस बल के साथ संदिग्धों की तलाशी ली और नियमों के उल्लंघन पर कई गाड़ियों के चालान काटे।
Post Views: 1