Follow us on

गौप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज काशी पहुंचेंगे 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — गौप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के पश्चात परम धर्माशीष ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती 1008 छत्तीसगढ़ से प्रयागराज होते हुए आज बुधवार को सायंकाल काशी पधारेंगे। इस दौरान सनातनी जनता व गौभक्त शंकराचार्य जी का पुष्प वर्षा एवं जयघोष से स्वागत अभिनंदन करेंगे। नवरात्र पर्यन्त शंकराचार्य जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में विविध आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं विशेष पूजन संपन्न किए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज के काशी पहुंचने पर श्री विद्या मठ में शंकराचार्य महराज के चरण पादुका का पूजन कर भक्तों द्वारा उनका स्वागत बन्दन किया जाएगा। साथ ही चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा पर 19 मार्च को नवसंवत्सरोत्सव के अवसर पर शंकराचार्य जी सनातनी पंचांग का विमोचन करेंगे। नवरात्रि पर्यंन्त भगवती के विशेष पूजन सहित विविध धार्मिक महाराज एवं नवरात्र पर्यंत भगवती के विशेष पूजन सहित विविध धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठान किये जायेंगे।साथ ही नवरात्रि के प्रथम दिन प्रातर्मंगलम के 20 वें वार्षिकोत्सव पर बटुक विद्यार्थियों द्वारा नव वर्ष के नव सूर्य को प्रथम अर्ध्य दिया जायेगा एवं बटुकगण विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x