Follow us on

चंदौली में अस्पताल के अंदर महिला की गोली मारकर हत्या

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दिनदहाड़े अस्पताल के अंदर महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल की बताई जा रही है, जहां इलाज के दौरान पहुंचे युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x