चंदौली काशी दीप विजन ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह। 07 दिसंबर 2025।गौतस्करी के खिलाफ चंदौली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सोमवार को कोतवाली चंदौली और थाना अलीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में कुल 12 राशि गोवंश बरामद करते हुए 3 शातिर गौतस्करों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली चंदौली की बड़ी कार्रवाई दिनांक 07.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर लीलापुर गेट के पास चेकिंग के दौरान महेन्द्रा विरो पिकअप (UP65QT8466) को रोककर तलाशी ली गई।वाहन में 09 राशि गोवंश पाए गए, जिनमें 07 साड़, 01 गाय और 01 मृत गाय शामिल थी।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—राहुल प्रजापति, निवासी कटौला, थाना सिंधौरा (वाराणसी), उम्र 24 वर्ष मनीष प्रजापति, निवासी कटौला, थाना सिंधौरा (वाराणसी), उम्र 20 वर्ष कोतवाली पुलिस ने इनके खिलाफ मु.अ.सं. 355/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 325 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:निरीक्षक दुर्गेश यादव, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कश्यप, कांस्टेबल रुपेश दुबे एवं प्रियेश यादव शामिल रहे।अलीनगर पुलिस की छापेमारी उधर, थाना अलीनगर पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर रविवार रात 00:10 बजे पंचफेड़वा हाईवे पर पिकअप (UP62AT1377) को रोककर तलाशी ली।वाहन से 03 राशि गोवंश (02 गाय व 01 बछड़ा) बरामद हुए।मौके से गिरफ्तार अभियुक्त —इकरामुद्दीन अंसारी, निवासी बहरीपुर, थाना सिगरामऊ (जौनपुर), उम्र लगभग 42 वर्ष।अलीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 621/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक जयकरण सरोज, उपनिरीक्षक अमित कुमार सेन, हेड कांस्टेबल राजेंद्र जायसवाल एवं कांस्टेबल संतोष कुमार।एसपी के कड़े निर्देश एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे ने गौतस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर (IPS), सीओ सदर देवेंद्र कुमार एवं सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में यह संयुक्त कार्रवाई की गई।पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।