चंदौली में नवंबर माह का सख्त यातायात अभियान, 23,190 वाहनों पर चालान — 2.87 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।

चंदौली में नवंबर माह का सख्त यातायात अभियान, 23,190 वाहनों पर चालान — 2.87 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

चंदौली-यातायात माह नवंबर 2025 में चंदौली यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस ने बड़े स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। पूरे माह में कुल 23,190 वाहनों का चालान किया गया, जिससे 2,87,38,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा एवं यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने जिलेभर में सख्ती से वाहन चेकिंग की।अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट चलने वालों पर की गई। इसके अलावा बिना साइलेंसर, तीन सवारी, गलत दिशा में चलने, ओवरलोडिंग, काली फिल्म, स्टंट बाइकिंग, मोबाइल चलाते वाहन चलाने, नाबालिग चालक और अवैध या अधूरे दस्तावेज वाले वाहनों पर भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की गई।मुख्य उल्लंघन और कार्रवाई: बिना हेलमेट: 12,032 चालान नो पार्किंग: 2,206तीन सवारी: 1,158 सीट बेल्ट न पहनना: 430गलत दिशा में वाहन चलाना: 641स्टंट बाइकिंग: 427मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना: 155बिना बीमा: 741 फिटनेस/परमिट/आरसी न दिखाने पर 517 सीज वाहन: 572– अन्य उल्लंघन: 842पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए पूरे माह विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों से सीट बेल्ट, हेलमेट, ओवरलोडिंग न करने, नाबालिगों को वाहन न देने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।यातायात विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्यवाही  जारी रहेगी। नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट चंदौली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x