Follow us on

चिरईगांव में “काशी वैदिक आयुर्वेद केन्द्र” का भव्य शुभारंभअब आयुर्वेदिक पद्धति से विभिन्न रोगों का होगा समग्र उपचार

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट

वाराणसी,चिरईगांव। जनपद वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक के समीप,पशु चिकित्सालय के ठीक सामने “काशी वैदिक आयुर्वेद केन्द्र” का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। अब क्षेत्रवासियों को आयुर्वेदिक पद्धति से विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। केंद्र में वरिष्ठ परामर्शी चिकित्सक डॉ. राजवैद्य शरत कुमार मिश्र एवं परामर्शी आयुष चिकित्सक डॉ. नवेन्दु प्रकाश मिश्र अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। केंद्र का उद्देश्य प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को सुरक्षित,प्रभावी एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराना है। परामर्शी आयुष चिकित्सक डॉ. नवेन्दु प्रकाश मिश्र ने बताया कि केंद्र में प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक नियमित ओपीडी संचालित की जाएगी। ओपीडी का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार एवं सोमवार को वे स्वयं मरीजों को परामर्श देंगे,जबकि रविवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजवैद्य शरत कुमार मिश्र मरीजों का उपचार करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र में गठिया,साइटिका,जोड़ों का दर्द,उच्च रक्तचाप (बी.पी.), शुगर,थायराइड,प्रोस्टेट वृद्धि,बवासीर,उदर रोग,स्त्री रोग,बांझपन,गुप्त रोग,गांठ,किडनी,पथरी,कैंसर,सफेद दाग,सोरायसिस सहित विभिन्न जटिल रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से निदान एवं उपचार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने “काशी वैदिक आयुर्वेद केन्द्र” के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को अब बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x