Follow us on

चीनी के दाम 60,65 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने मिठाई खरीदना हुआ मुश्किल

Share this post:

रिपोर्ट सलीम मंसूरी

जमानियां। हाल ही में चीनी के दाम 48 रुपये से बढ़कर 60 से 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच जाने के कारण आम आदमी के लिए मिठाई खरीदना सचमुच बहुत मुश्किल हो गया है। चीनी और मिठाई के दाम बढ़ने के मुख्य कारण उत्पादन में कमी हुआ है। इस साल गन्ने की फसल और चीनी का कुल उत्पादन उम्मीद से कम रहा है। रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारी सीजन के कारण बाजार में अचानक मांग बहुत बढ़ गई है। लागत में वृद्धि केवल चीनी ही नहीं, बल्कि दूध, मावा, मैदा और ड्राई फ्रूट्स के दाम भी बढ़ने से मिठाइयों की लागत काफी बढ़ गई है। आम जनजीवन पर असर रसोई का बजट बिगड़ा है। चाय से लेकर घर की हर मीठी चीज़ पर इसका सीधा असर पड़ा है। मिठाइयां हुईं मंहगी लट्ठू पहले 120 अब 140, बर्फी पहले 220 और अब 2500. मिल्क केक पहले 220 अब 260. छेना पहले 150 अब 220.पेड़ा पहले 200 और अब 240. मंगदल पहले 160 अब 180 महंगे बिक रहे हैं। लागत बढ़ने से दुकानदारों की बिक्री पर भी असर पड़ा है। मिठाई कारोबारी दुकानदार अनिल कुमार गुप्ता उर्फ सोनू, मुन्ना गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता, ऋतिक गुप्ता,शुभम गुप्ता, चंदन गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता उर्फ गब्बर सहित आदि दुकानदारों का कहना रहा कि चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई बनाने की लागत बढ़ गई है। जिससे आम लोगों के लिए मिठाई खरीदना काफी महंगा और मुश्किल हो गया है। खुदरा बाजार में चीनी के दाम बढ़कर ₹55 से ₹65 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।मिठाई के नए भाव बर्फी, लड्डू और रसगुल्ला जैसी लोकप्रिय मिठाइयां प्रति किलो ₹25 से ₹30 तक महंगी हो चुकी हैं। त्योहारी सीजन और राखी के नजदीक आने से लोगों के घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। मौसम की मार और गन्ने की फसल प्रभावित होने से चीनी का उत्पादन उम्मीद से कम हुआ है। त्योहारों के दौरान मांग अचानक बढ़ने से बाजार में सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x