Follow us on

चूनाडीह के बौद्ध महोत्सव में सम्राट अशोक स्तम्भ का हुआ अनावरण

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी–जन अधिकार पार्टी वाराणसी के तत्वावधान में चुनाडीह में रविवार को बौद्ध महोत्सव के दौरान सम्राट अशोक स्तम्भ का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। इस महोत्सव में हजारों बौद्ध अनुयायी उपासक के साथ साथ ग्रामीण माताएं और बहनो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने लोकप्रिय नेता बाबू सिंह कुशवाहा के भाषण को सुनने के लिए आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान बुद्ध के मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जब तक जल- जंगल, धन- धरती, और राज- पाठ में समाज के सभी शोषित वंचित जरूरतमंदों को बराबरी का हिस्सा नहीं मिलता तब तक संविधान की मूल भावना की पूर्ति अधूरा है। इसलिए आज ग्राम चुनाडीह में महा मानव गौतम बुद्ध के उपदेश स्थल से सबके हक को दिलाने हेतु सड़क से लेकर संसद तक अपने पुराने इतिहास को याद करते हुए युद्ध नहीं बुद्ध एवं अशोक सम्राट जैसा शासक बनाने हेतु परिवेश तैयार करना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी अनिल कुमार मौर्य ने तथा अध्यक्षता अशोक कुमार मौर्य जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा अशोक स्तंभ का अनावरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंद्र कुमार, संतोष कुमार पटेल, सुमन प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, रमाशंकर, वीरेंद्र कुमार, राम प्रकाश, अशोक कुमार, संजय कुमार, शाहनवाज खान, अजय कुमार, बाबू राजभर, संगीता, प्रीति गुप्ता, गुंजा देवी, आशा देवी, बाबूलाल मौर्य सहित हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित नसीम खान व बाबूलाल मौर्य ने किया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x