Follow us on

चेतगंज पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, धोखाधड़ी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा 6.6.25 को वादी मनीष अस्थाना की लिखित तहरीर पर धारा 316(5),318(4),61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत करते हुए वांछित अभियुक्त कौशल सेठ पुत्र अशोक सेठ निवासी नवापुरा दारानगर थाना कोतवाली जनपद वाराणसी को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कौशल सेठ दो अन्य अभियुक्तों द्वारा पंजाब एंड सिंध बैंक से गोल्ड टेस्टिंग मशीन क्रय किए जाने हेतु 18 लाख रुपए का व्यापारिक लोन कराकर पैसा जेपी इंटरप्राइजेज लालगंज कटघर वाराणसी के खाते में भेजवाकर उक्त पैसा गबन कर लिया गया।इसके संबंध में आवेदक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त कौशल सेठ पुत्र अशोक सेठ को रविवार को‌ नवापुरा दारानगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, मुख्य आरक्षी भरत यादव,आरक्षी प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x