Follow us on

चेतगंज पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार* 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — स्कूलों, कालेजों के आसपास महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़खानी करने व महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा थाना गरौठा जनपद झांसी को सृष्टि होम स्टे तेलियाबाग के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को वादिनी ने प्रतिवादी योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश द्वारा पीड़िता के कमरे का दरवाजा बंद करके पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 64(1),127(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग, उ0नि0 संदीप चौरसिया, हे0का0 राजविलास,का0 किशन गौड़ आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x