Follow us on

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी--पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त अशोक यादव पुत्र विष्णु यादव निवासी ग्राम व पोस्ट भाला खुर्द तहसील जखनिया बनकत्ता गाज़ीपुर को गंगा पैलेस के सामने मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को वादिनी ने प्रतिवादी द्वारा दो तीन साल से शादी करने का झांसा देकर शोषण करने, मारपीट व गाली गलौज करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अशोक यादव पुत्र विष्णु यादव को गंगा पैलेस के सामने मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 69,333,131,115(2),352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर,का0 संजय प्रताप, का0 कृष्ण कुमार कन्नौजिया आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x