Follow us on

चेतगंज पुलिस ने मारपीट कर शान्ति भंग करने वाले दो‌ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अमन चैन कायम रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नाटी इमली संदीप कुमार सिंह द्वारा आवेदक से वाद-विवाद करने एवं मौके पर ही मारपीट पर आमादा होने वाले दो अभियुक्तों को गुरुवार को चौकाघाट चौराहे से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों का नाम अंकित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी जगदीशपुर थाना चोलापुर वाराणसी तथा दूसरे का विकास पुत्र रविन्द्र नाथ निवासी ब्लॉक नंबर- 64 रूम नंबर-01 कांशीराम आवास थाना शिवपुर बताया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को धारा 170,126,135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट एसीपी नगर के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली,आरक्षी संजय प्रताप,आरक्षी पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x