मणि चंद मिश्रा की रिपोर्ट वाराणसी वाराणसी..कार्यालय पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के पर्यवेक्षण में थाना चितईपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2026 धारा 303(2) बीएनएस व वृद्धि धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को चोरी के पशुओं एवं वाहन सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी समय 05:00 बजे ग्राम करसड़ा, स्थित श्रीराम किशुन कॉलेज, थाना रोहनिया के पास की गई।
विकास यादव पुत्र लाल बहादुर यादव, उम्र लगभग 27 वर्ष
शुभम कुमार यादव पुत्र लाल बहादुर यादव, उम्र 22 वर्ष निवासी एन-4/15, करौंदी, चितईपुर, जनपद वाराणसी बरामदगी का विवरण :चोरी की 04 अदद भैंस अदद भैंसा (जिन्दा पशु)1 अदद मोटरसाइकिल संख्या UP 65 ED 9161घटना का संक्षिप्त विवरण :पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में मोटरसाइकिल से रेकी कर दिनांक 30.01.2026 की रात्रि में उक्त पशुओं की चोरी की थी तथा उन्हें बेचने के उद्देश्य से ग्राम करसड़ा में एक चारदीवारी के अंदर छिपाकर रखा गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।बरामद पशुओं की पहचान वादी मुकदमा के पिता बचानू यादव द्वारा की गई, जिन्होंने उन्हें अपना बताया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम : श्री राकेश कुमार गौतम – प्रभारी निरीक्षक, थाना चितईपुर.उ0नि0 विवेक कुमार शुक्ला – चौकी प्रभारी, चितईपुर उ0नि0 सिद्धार्थ यादव .का0 अंकित सोनकर .का0 कपिलदेव का0 जितेन्द्र शर्मा .का0 शेष नारायण अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।