पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट
वाराणसी:*चोलापुर थाने पर शनिवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ के अवसर पर प्रशिक्षु *आईपीएस मानसी दहिया* (जिन्हें क्षेत्र में ‘लेडी सिंघम’ 2 के नाम से जाना जा रहा है) और राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार महेश सिंह (कटेहर)ने जनता की समस्याओं को सुना।
प्रार्थना पत्र: इस बार समाधान दिवस पर कुल 27 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
मौके पर निस्तारण:* शनिवार को प्राप्त हुए नए मामलों में से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
पिछली प्रगति:अधिकारियों ने जानकारी दी कि पिछले समाधान दिवस पर प्राप्त आवेदनों में से राजस्व विभाग द्वारा 6 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को बड़े ही धैर्य और ध्यान से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों की जांच कर उनका गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता को न्याय मिल सके।