चौक पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी — पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा एसीपी दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर देर रात मणिकर्णिका कुण्ड के पास से एक व्यक्ति को 3 लीटर अवैध कच्ची शराब और अवैध बिक्री से प्राप्त 550 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम धीरज कुमार सेठ पुत्र मुन्ना सेठ निवासी गणेश विद्या मन्दिर घासी टोला थाना कोतवाली बताया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ दशाश्वमेध थाने मे चोरी 379/411 तथा कोतवाली थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी,का0 चन्दन पाण्डेय,अजय सिंह,विनय भारती आदि शामिल रहे। पुलिस अभियुक्त से सम्बन्धित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x