वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट–श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के परमानन्दपुर परिसर में शनिवार को अध्ययन परिषद के बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्नातक, स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुक्रम में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए। इस अध्ययन परिषद में विभिन्न विषयों में कुल 100 से अधिक बाह्य विषय विशेषज्ञों ने अपनी विशेषज्ञता से अपने-अपने पाठ्यक्रम को समृद्ध किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में जो भी संशोधन हुए वह सत्र 2026- 27 में लागू होंगे। इसी क्रम में कंप्यूटर विभाग में पीजीडीसीए के साथ एडीसीए कोर्स, समाजशास्त्र विभाग में सामाजिक विकास एवं सामुदायिक प्रबंधन सर्टिफिकेट कोर्स, गृह विज्ञान विभाग द्वारा नेचुरोथेरेपी, आयुर्वेदिक न्यूट्रीशन, स्किल एंड एनहैंसमेंट कोर्स आन ज्वेलरी डिजाइनिंग, स्किल इन्हैंसमेंट कोर्स इन फोटोग्राफी इत्यादि सर्टिफिकेट कोर्स अध्ययन परिषद की बैठक में पास हुए,जो सत्र 2027- 28 से लागू किए जायेंगे।