Follow us on

जंगल में मिला 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव आग की तरह ससनी फैल गई

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में देवरी जंगल में मंगलवार दोपहर एक 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल के भीतर सड़क से कुछ दूरी पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने देवरी जंगल क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक बालिका का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल राहगीर ने मड़िहान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मातहत अधिकारियों के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए तथा घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की।

प्रारंभिक जांच में बालिका की उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने बालिका की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों एवं जनपदों से हाल के दिनों में लापता हुई बालिकाओं का विवरण भी जुटाया जा रहा है ताकि मृतका की पहचान की जा सके। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी भी खंगाल रही है।

एसपी ने अधिकारियों को मृतका की पहचान सुनिश्चित करने और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस हत्या, अपहरण सहित अन्य संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x