जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बरनी इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस का सख्त पहरा

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट

  वाराणसी कमिश्नरेट जंसा/ यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन जंसा थाना क्षेत्र स्थित हाथी बरनी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही अंदर एंट्री दी। पहचान पत्र प्रवेश पत्र और शारीरिक जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी दोनों ही पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे ताकि परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

 

Leave a Comment