सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को एसडीएम कार्यालय में एक आयोजित कार्यक्रम में किट,नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार पाठक, तहसीलदार राम नारायण वर्मा के द्वारा सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में घर घर जाकर गणना की जानी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना प्रति जागरूक हो। और कर्मचारियों का सहयोग करें। बताया जाता है। कि मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में सभी सुपरवाइजरों को कीट एवं नियुक्त पत्र वितरण करते हुए कहा कि घर घर पहुंचकर अधिक से अधिक जनगणना किया जाना है। कीट एवं नियुक्त पत्र वितरण करते हुए बताया गया। कि निर्धारित 33 बिंदुओं की जानकारी सही ढंग से भरना है। एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने बताया कि स्व-गणना अभियान 22 मई से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों के घरों तक डोर टू डोर पहुंचकर जनगणना किया जाना सुनिश्चित है। जनगणना के दौरान नागरिकों से 33 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की सत्यापन प्रगणक की ओर से घर-घर जाकर किया जाएगा। ताकि सूचनाओं की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड के साथ अन्य सामग्री उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि 22 मई से जनगणना का पहला चरण (मकान सूचीकरण) शुरू होने जा रहा है। जो 20 जून तक चलेगा। इस डोर-टू-डोर अभियान के तहत सुपरवाइजर और प्रगणकों (Enumerators) को आधिकारिक किट और नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा घरों की स्थिति और सुविधाओं से जुड़े करीब 34 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनगणना 2027 प्रमुख बिंदु प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक मकानों की सूची और गणना किया जाना सुनिश्चित किया गया है। सुपरवाइजरों और प्रगणकों को बांटे गए किट में आई-कार्ड, मैनुअल, ले आउट मैप, और पेन-पेंसिल जैसी बुनियादी सामग्री शामिल है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और गोपनीयता किसी भी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी।