सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां जनगणना के प्रथम दिन गुरुवार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपनी स्वजनगणना कराकर इस महाअभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। मैं सभी नगरवासियों से अपील करता हूँ। कि इस महापर्व में बढ़-चढ़कर शामिल हों और देश के जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। बताया जाता है। कि 7 मई 2026 से शुरू हुई जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने स्वयं अपनी और अपने परिवार की स्व-जनगणना (Self-Enumeration) (मकान सूचीकरण और आवास गणना) कराई। प्रक्रिया की शुरुआत पालिका कार्यालय में अध्यक्ष ने खुद की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने नगरवासियों से भी इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने बताया कि स्व-गणना गुरुवार 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी। जिसके बाद सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। यह पहल नागरिकों को खुद अपनी जानकारी, मकानों की संख्या और परिवार के सदस्यों का विवरण 33 प्रकार के प्रश्नों के माध्यम से दर्ज करने की सुविधा देती है। उक्त अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, अरविंद राय, संजीत यादव, सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं गणना दल उपस्थित रहे