जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन युवाओं ने जाना राष्ट्र सेवा का महत्व 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — मेरा युवा भारत द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित सत्रह वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणादाई गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिभागियों को विशेष क्षेत्र भ्रमण पर ले जाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीआरपीएफ 95 बटालियन के भ्रमण से हुई। इस दौरान सहायक कमांडेंट अभिषेक सिंह ने बटालियन की स्थापना कर्तव्यों और राष्ट्र सेवा में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उनके संबोधन ने युवाओं में देशभक्ति और अनुशासन की भावना को और भी मजबूत कर दिया। इसके बाद प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात बौद्ध तीर्थ सारनाथ का भ्रमण किया। यहां गाइडों द्वारा उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से अवगत कराया गया। युवाओं ने भारतीय परंपरा इतिहास और आध्यात्मिक मूल्यों को करीब से समझा। सामूहिक दोपहर भोजन के बाद टीम ने थाई मंदिर सारनाथ और स्वर्वेद महामंदिर उमरहा का भी भ्रमण किया। इन स्थलों की आध्यात्मिक गरिमा और सांस्कृतिक महत्ता ने प्रतिभागियों को गहराई से प्रभावित किया। दिनभर चले ज्ञानवर्धक और प्रेरणादाई कार्यक्रमों के बाद सभी प्रतिभागी नई सीख और उत्साह के साथ पुन: शिविर लौटे।इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह, राम गोपाल चौहान, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, मनोज शर्मा सृजन राकेश यादव और सुरेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x