वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत रविवार को मण्डलायुक्त सभागार में वाराणसी के विभिन्न विभागों, महिला ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वर्चुअल संवाद किया गया। इस मौके पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक नील रतन पटेल की प्रतिनिधि अदिति पटेल, मंडलायुक्त एस.राजलिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह मंचासीन रहे। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, ग्राम विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग से सरकारी योजनाओं से अच्छादित लाभार्थियों तथा महिला ग्राम प्रधानों के द्वारा बढ़कर हिस्सा लिया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा सीता देवी ग्राम पंचायत गोविंदपुर विकासखंड काशी विद्यापीठ जो ई-रिक्शा चालक हैं, से वार्ता की गई। जिसमें सीता देवी द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जिंदगी में बहुत काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी से ऋण लेकर ई-रिक्शा क्रय किया एवं चलाना शुरु किया। शुरू में घर के लोगों के द्वारा विरोध भी किया गया, ई-रिक्शा संचालन छोड़ने की सलाह दी गई। परन्तु समाज की बेड़ियों को तोड़ते हुए पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए, खुद को सशक्त बनाते हुए आज 15 से 20,000/ महीने की आय सीमा देवी कर रही हैं। जिससे वह खुद के साथ साथ परिवार के लिए भी अधिक से अधिक योगदान दे पाती हैं। सीता देवी द्वारा 200 से अधिक महिलाओं को ई- रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण प्रदान कराया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा सीता देवी को राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गयी एवं उन्हें महिला सशक्तिकरण के कदम को निरंतर आगे रखने हेतु प्रेरित किया।साथ ही उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। इस कार्यक्रम में उपायुक्त स्वत: पवन कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, जिला मिशन प्रबंधक एनआर एलएम श्रवण कुमार सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार केसरी एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।