जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के नाम तहसीलदार राम नारायण वर्मा को इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित है। और इसे उपजिलाधिकारी को दिया गया। फरीद अहमद गाजी का आरोप है। कि बिहार के मुख्यमंत्री ने एक मुस्लिम महिला की डॉक्टर का हिजाब खींचकर अपमानित किया। इस दौरान इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर डॉ. नुसरत परवीन का हिजाब खींचा। जो नीतीश कुमार की मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने इसे एक शर्मनाक घटना बताते हुए। कहा कि यह संविधान और नैतिकता के विरुद्ध है। उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, ज्ञापन में कहा गया है। कि पीड़ित महिला को तभी न्याय मिलेगा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी और आम जनता इस घटना की निंदा करते हुए नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनसे सार्वजनिक तौर पर प्रदेश और देश की जनता से माफी मांगने की भी अपील की गई है। इस बाबत उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए,इसे उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है। फरीद अहमद गाजी ने कहा कि जबतक मुस्लिम महिला के साथ न्याय नहीं किया जाता। आंदोलन के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य रहेंगे। क्योंकि नीतीश कुमार ने अपना चेहरा और अपनी सोच को सामने लाया है। गाजी ने कहा कि क्या घुंघट में रहने वाली किसी महिला की घुंघट हटाने की हिम्मत दिखाएंगे। उक्त मौके पर शांति कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, आजाद खान, चांद मोहम्मद अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, झुरी यादव, बेलाल मंसूरी, इबरार खान, अब्दुल रहमान, साजिद खान, सहित आदि लोग उपस्थित रहे सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया