सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया को एक संबोधित पत्रक राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें असम कें मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगें व राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा पर कि अमर्यादित टिप्पणी कें विरोध में हेमंत बिस्व सरमा पर कारवाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मांग किया। बताया जा रहा है। कि उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री का बयान दलित आदिवासी और समाज विरोधी हैं। हेमंत बिस्वा सरमा को माफी मांगनी चाहिए। जबतक माफी नही मांगतें हैं। कांग्रेसजन सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ब्लाक व नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य एवं जिशान जलाली नें संयुक्त रूप से कहा कि हेमंत बिस्व सरमा पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। ऐसे मानसिकता के लोग देश और प्रदेश में जहर घोलने का काम करते है। जबतक अपने मर्यादित भाषा के लिए माफी नहीं मांगते। कांग्रेस पार्टी का एक एक सिपाही सड़क से लेकर सांसद तक आवाज उठाने के लिए मजबूर रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप सें हृदयनरायण पाण्डेय, कामता सिंह, प्रमोद कुशवाहा, युसुफ बशर, तौसीफ एजमामुल हक, प्रवीण खरवार, अरबाज शेख, आदिलोग उपस्थित हुए।