सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। प्रदेश सरकार के उपवन योजना के तहत जमानियां कंकड़ घाट गंगा किनारे से पक्का बलुआ घाट तक लगभग 300 सौ मीटर ढांचागत सड़क विकास कार्य करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। उक्त जानकारी पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने पहल टुडे संवाददाता से बातचीत में बताया कि जिसमें मुख्य रूप से कंकड़घाट से 300 किमी लंबा सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है। कस्बा बाजार में लगने वाली जाम से छुटकारा दिलाने के लिए तथा वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बहुत जल्द निर्माण कार्य की शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा नगर कस्बा सहित क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए। कंकड़ घाट से पक्का बलुआ घाट गंगा के समानांतर एक 300 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि दोनों तरफ हरियाली पेड़ के साथ रौशनी के लिए जगह जगह बड़ी बड़ी बिजली पोल लगाए जाएंगे। एलिवेटेड रोड विश्व सुंदरी रिंग रोड सड़क बनेगी, जिसमें अंतिम संस्कार में आने वाले सैकड़ों लोगों को सहूलियत मिलेगा। पैदल यात्री पुल भी शामिल हैं। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की उपवन योजना के तहत कंकड़ घाट गंगा नदी किनारे चौधरी महाल से पक्का बलुआ घाट तक लगभग 300 मीटर सड़क निर्माण कराने पर परियोजना पर कार्य चल रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कस्बा बाजार की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और गंगा किनारे पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा देना है।
गुप्ता ने बताया कि अपने कार्यकाल में सड़क निर्माण कार्य के लिए नींव रखी जाएगी। अक्सर गंगा का जलस्तर बढ़ने से काफी नुकसान होता है। इसलिए सड़क का निर्माण बहुत मजबूती के साथ कार्य कराया जाएगा। ताकि गंगा का जलस्तर बढ़ने से सड़क को नुकसान नहीं पहुंचे। उक्त मौके पर अनिल कुमार मद्धेशिया, संजीत यादव, संतोष पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।