सलीम मंसूरी की रिपोर्ट. जमानियां। शासन के आदेशानुसार प्रो. श्रीनिवास सिंह हिंदू पी.जी. कालेज में वृक्षारोपण महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत इसे एक व्यापक जन आन्दोलन के रूप में शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयं-सेविकाओं ने वृक्ष लगाओ, देश बचाओ; जब होगी पेड़-पौधों की बढ़त, तभी होगी जीवन की बढ़त” के नारे लगाते हुए उत्साह पूर्वक पौधे लगाए। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने भी पौधरोपण कर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. लालचंद पाल, डॉ. उर्वशी दत्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सचिन, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. सौरभ कुमार और अनिमेष पांडेय सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।