Follow us on

जमानियां में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जमानियां के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। तहसील क्षेत्र में स्मार्ट मीटर द्वारा अत्यधिक और अव्यवहारिक बिजली बिल वसूली के खिलाफ उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी जमानियां ने संयुक्त रूप से शनिवार को राज्यपाल, एसडीएम जमानियां और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण मण्डल को ज्ञापन सौंपा। कुन्दन खरवार, प्रदेश महासचिव (प्रशासन) ने कहा कि नरियांव उर्फ उमरगंज और नगर कस्बा सहित पूरे तहसील क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगते ही बिजली बिलों में अचानक 15-17 रुपये प्रतिदिन से बढ़कर 295 रुपये प्रतिदिन की कटौती हो रही है। यह न केवल अव्यवहारिक है। बल्कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ सीधा आर्थिक अन्याय है। उपभोक्ता की मर्जी और जानकारी के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर उनकी जेब पर डाका डाला जा रहा है। हम मांग करते हैं कि तत्काल स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः स्थापित किए जाएं और अतिरिक्त बिलों की निष्पक्ष जांच हो। 15 दिन में कार्रवाई न होने पर इण्डिया गठबंधन बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा। जिशान जलाली अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी जमानियां ने कहा पीएम सूर्य घर योजना के तहत तमाम लोगों ने सोलर प्लेट लगा लिया है। इसके बावजूद दो माह में 2000. हजार रुपए का बिल आ रहा है। स्मार्ट मीटर ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। लोग मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। हम उपभोक्ताओं की लिखित सहमति के बिना एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। यह जनता के हितों की लड़ाई है। और हम अंत तक लड़ेंगे। जावेद खां जिला सचिव कांग्रेस ने कहा सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर गरीबों पर बोझ डाल रही है। स्मार्ट मीटर की बिलिंग में पारदर्शिता नहीं है। हम इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं। ताकि उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिल सके। कांग्रेस पार्टी की मुख्य मांगे इस प्रकार है। जमानियां तहसील क्षेत्र से तत्काल स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः स्थापित किए जाएं। स्मार्ट मीटर द्वारा काटे गए अतिरिक्त बिलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। उपभोक्ता की लिखित सहमति के बिना किसी भी घर में स्मार्ट मीटर न लगाया जाए। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है। कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई। तो जमानियां क्षेत्र में बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सें खुर्शीद खां उर्फ सोनू नेता, तौवसिफ नगर उपाध्यक्ष, कमला यादव मंडल अध्यक्ष, तसउवर अंसारी मंडल अध्यक्ष,सरफराज, युसुफ बशर, एकबाल राईनी, जीउत खरवार, आदि लोग उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x