Follow us on

जाम और अतिक्रमण पर पुलिस सख्त, BHU हैदराबादगेट पर अभियान—शोर मचाने वाली बुलेट सीज*

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट 

वाराणसी |शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर स्वयं भेलूपुर से पैदल गश्त करते हुए लंका स्थित मालवीय चौराहे तक पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में भी सक्रियता बढ़ी दिखाई दी।

वहीं, चितईपुर चौकी इंचार्ज विवेक शुक्ला के नेतृत्व में हैदराबाद गेट (BHU) क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर खड़े वाहनों के स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

कार्रवाई के दौरान अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशेड़ियों के खिलाफ भी सख्ती बरती गई, जिससे अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता ने राहत महसूस की है, जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x