सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। मौजा रमवल में कबीर मठ की भूमि आराजी नंबर 497 रकबा 0.542 हे0 को चिह्नित कर अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। बताया जाता है। कि
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश के अनुपालन में ग्राम डुहिया में चक रोड नंबर 229 को फिकवा दिया गया। सोमवार को 6 टीम राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता में लेखपाल एवं पुलिस बल के द्वारा भूमि विवादों का निस्तारण किया गया। जिसमें धारा 116 के दो प्रकरण कब्जा दिलाया गया। धारा 24 के पांच प्रकरण का सीमांकन एवं पत्थरगढ़ी किया गया। तथा 4 चकरोड की भूमि का सीमांकन किया गया। इसके साथ कबीर मठ की भूमि आराजी संख्या 497 का सीमांकन कर चिन्हित किया गया। इसके साथ ही ग्राम डुहिया चक रोड का सीमांकन कर चिन्हित किया गया। तथा मौके पर मिट्टी का कार्य करा दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में भूमि कब्जा, चक रोड का सीमांकन एवं पत्थरगढ़ी का कार्य भूमि विवाद जैसी गंभीर समस्या का समाधान कराया गया। उक्त मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगो अजय यादव, कानूनगो नसीमुल्ला, लेखपाल रूपेश रंजन सिंहा सहित राजस्व कर्मी शामिल रहे।