वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी--विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष व जिला जज संजीव शुक्ल की अध्यक्षता में 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को ट्रांजिट हाल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्रेया सेठ एवं दिनेश कुमार मौर्य द्वारा जनपद न्यायालय वाराणसी के न्यायिक अधिकारियों को योगाभ्यास कराया गया।इस मौके पर जिला जज संजीव शुक्ल द्वारा विश्व योग दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा इस वर्ष के मिशन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ” अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हम सभी को स्वस्थ व प्रसन्नचित रहने के लिए प्रतिदिन योग करना बहुत जरूरी है। योग मात्र आसनों एवं प्राणायामों का संग्रह नहीं है, बल्कि एक जीवन शैली है। जो हमें प्रकृति व स्वयं के साथ गहरा संबंध बनाने का अवसर देती है। इस अवसर पर सत्यानंद उपाध्याय (पीठासीन अधिकारी) भूमि अर्जन पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण वाराणसी, प्रेम प्रकाश गौतम अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन, दीवानी न्यायालय वाराणसी के न्यायिक अधिकारी गण, कर्मचारी गण, अधिवक्तागण, व पैरा लीगल वालिंटियर स्वयं सेवक गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव व सिविल जय राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दी गई।