Follow us on

जिला जज चन्दौली की संयुक्त टीम ने केन्द्रीय कारागार वाराणसी का किया त्रैमासिक निरीक्षण 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंदौली की अगुवाई में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सचिव डीएलएसए तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय कारागार वाराणसी का संयुक्त रूप से त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा निरीक्षण कर्ता अधिकारियों की अगवानी करते हुए कारागार का निरीक्षण संपन्न कराया गया। सबसे पहले सभी अधिकारी गणों द्वारा कारागार के चक्र-3 में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा भर्ती बीमार बन्दियों से संवाद किया गया। अस्पताल में साफ- सफाई की तारीफ की गई एवं बन्दियों के उपचारार्थ उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसके पश्चात कारागार के सभी सर्किलों में जाकर जनपद चंदौली के बन्दियों की परेड देखी तथा उनकी समस्याओं को सुना एवं उसके निवारण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण में आए सभी अधिकारी गण कारागार की साफ- सफाई एवं बन्दियों के रहन-सहन व अन्य व्यवस्थाओं को देखकर पूरी तरह संतुष्ट नजर आए एवं कारागार प्रशासन की भरपूर तारीफ की। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, वरिष्ठ चिकित्सकीय परामर्शदाता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x