Follow us on

जिला पुस्तकालय में किश्वाडा साहित्य पथ के द्वारा काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — कलम इंस्टीट्यूट आफ सोशल वर्क एण्ड डेवलपमेंट एक्शन वाराणसी के साहित्यिक स्कंध किश्वाडा साहित्य के द्वारा होली, ईद व नवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के लोकप्रिय साहित्यकारों की उपस्थिति में रविवार को जिला राजकीय पुस्तकालय में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर हरेंद्र कुमार राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रभात कुमार झां,किश्वाडा के संस्थापक प्रो.महेन्द्र मोहन वर्मा, साहित्य पथ के उपाध्यक्ष डा.कंचन सिंह परिहार मंचासीन रहे। इस अवसर पर अनेक साहित्यकार बन्धु उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी रचनाओं का पाठ प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर किया गया। इस कार्यक्रम में किश्वाडा साहित्य के संस्थापक प्रो.महेन्द्र मोहन‌ वर्मा ने किश्वाडा साहित्य पथ की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में बताया कि यह संस्था नव साहित्य कर्मियों को मंच प्रदान करेगी तथा उत्कृष्ट रचनाओं के प्रकाशन हेतु एक पत्रिका भी प्रकाशित करेगी। गोष्ठी के शुभारम्भ में डा. महेंद्र अलंकार ने “आत्मा को एक ठिकाना चाहिए” नामक गीत की प्रस्तुति किया। बृजेंद्र अग्रहरि ने अपनी रचना “आओ हम सब मिलकर एक ज्योति जलाते हैं” का प्रस्तुतीकरण किया। डा.रजनीकांत त्रिपाठी ने जगत में कब कहां कुछ भी आसान से मिलता है। शीर्षक से अपनी रचना प्रस्तुत की। कुमार महेन्द्र ने ” यह बारूद है आसमान में,यह जो हवा में धुयें हैं।इन सब के पीछे बस तेल के कुयें हैं।इस रचना की प्रस्तुति से सभी का ध्यान बिगड़ती स्थिति की ओर किया। इस अवसर पर अनेक कवियों ने भी रचना पाठ किया। शांति सेवी समिति के मनीष पाण्डेय तथा अनेक श्रोतागण भी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में उपस्थित कवियों तथा अतिथियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्रम‌ देकर सम्मानित किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सूर्य प्रकाश मिश्र ने किश्वाडा साहित्य पथ के समुचित संचालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी रचना “जी उठे प्रारंभ के फल जीत‌ के स्तम्भ” की प्रस्तुति किया। मुख्य अतिथि डा.हरेन्द्र कुमार राय तथा विशिष्ट अतिथि डा. प्रभास कुमार झा ने भी अपनी रचना की प्रस्तुति किया तथा किश्वाडा साहित्य पथ के साथ जुड़ने पर खुशी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य पथ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा ने तथा संचालन स्कंध के संयोजक डॉ विनोद कुमार वर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापित जिला राजकीय पुस्तकालय के अध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x