वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –जनपद में जुआ एवं जुआड़ियों एवं आनलाइन जुआ पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा उपेन्द्र कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर शनिवार को रेलवे लाइन किनारे मुस्लिम पुरा से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले पांच जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से ताश के बावन पत्ते और जुए में प्रयुक्त 3470/ बराबर किया। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों के नाम दीपक जायसवाल पुत्र मक्खन जायसवाल निवासी नई बस्ती अमरपुर मढ़िया,दूसरे का मो0 सफीक पुत्र अब्दुल समद निवासी इब्राहिमपुर थाना जैतपुरा,तीसरे का सद्दाम अहमद पुत्र मो0 याकूब निवासी लाट भैरव सरैयां जैतपुरा, चौथे का नियाज अहमद पुत्र मखदूम निवासी पड़ाव बहादुरपुर थाना मुगलसराय चंदौली, पांचवें का मो0 रजा उर्फ़ राज पुत्र राजू निवासी लाट भैरव सरैयां थाना जैतपुरा वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में थानाध्यक्ष जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस जब श्रावण मास व स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सूचना मिली कि रेलवे लाइन के किनारे मुस्लिम पुरा में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रूपयों की हार जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेरे बंदी कर पांच जुआड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचो अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष सारनाथ, उ0नि0 विकास पाण्डेय चौकी प्रभारी सरैयां, उ0नि0 पंकज कुमार, हे0का0 विजय कुमार सरोज,का0 नवीन कुमार,का0 रिंकू कुमार,का0 नितेश गौड़,का0 लक्ष्मीकांत आदि शामिल रहे।