Follow us on

जैतपुरा पुलिस व एसओजी-2 की संयुक्त पुलिस टीम ने आनलाइन जुआ के रैकेट का किया पर्दाफाश 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — जनपद में फड़ पर व आनलाइन ऐप से जुआ खेलने व खेलाने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान जैतपुरा व एसओजी-2 की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को देर रात तीन अभियुक्तों को बघवानाला स्थित चौरा माता मन्दिर के पास से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो अभियुक्त जुआ खेलने व एक महिला जुआ खेलाने का काम करती थी।पुलिस द्वारा उनके कब्जे से दो एंड्रायड मोबाइल फोन व जुए का माल 4850/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम क्रमशः सन्तोष कुमार सोनकर पुत्र स्व.सीताराम निवासी बघवानाला जैतपुरा,दूसरे का मनोज कुमार सोनकर पुत्र जगरनाथ सोनकर निवासी बघवानाला जैतपुरा और तीसरी अभियुक्त महिला थी जो जुआ खेलाने का काम करती थी।तीनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने यह कबूल किया कि वे भाग्यलक्ष्मी नाम से वाट्स ऐप ग्रुप बनाकर आनलाइन जुआ खेलते व खेलाते थे। बरामद धन 4850/ जुए में जीती हुई बताई गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा उपेन्द्र प्रताप सिंह उ0नि0 सत्यदेव चौकी इंचार्ज सरैया, उ0नि0 अभय कुमार, म0उ0नि0 रागिनी शर्मा, म0कां0 नीलम राव,का0 रिंकू के साथ साथ एसओजी-2 प्रभारी उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय,का0 सचिन मिश्रा,का0 अखिलेश गिरि आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights