वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर में केंद्र /राज्य सरकार द्वारा संचालित संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत विकासखंड महाराजगंज के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से जनहित का विकास कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। इस काम में लगे मजदूरों को काम के बदले खाद्यान्न (चावल) वितरित किया जाना था। इस संबंध में वर्ष 2013 में थाना महाराजगंज जौनपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है। अभियोग में शामिल अभियुक्तगण द्वारा आपस में मिली भगत व धोखाधड़ी कर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर खाद्यान्न पात्र श्रमिकों को ना देकर खाद्यान्न का कालाबाजारी कर लाखों रुपए की शासकीय धन की क्षति की गई। वांछित अभियुक्त श्यामरथी पुत्र जगनंदन ग्राम राजेपुर मंझनपुर थाना सुजानगंज जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा गठित टीम द्वारा आज 11 जनवरी को दोपहर अभियुक्त को उसके निवास स्थान से ईओडब्ल्यू के निरीक्षक सहजानंद श्रीवास्तव, निरीक्षक राकेश सिंह, बृजेश और मुख्य आरक्षी रोहित सिंह द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया।