Follow us on

ट्रेलर में टकराई बकरी लदी डीसीएम, चालक की मौत

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

मिर्जामुराद : कछवांरोड चौराहा के निकट हाईवे पर रविवार की रात टायर फटने से हाईवे पर खड़े ट्रेलर (ट्रक) के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार बकरी लदी डीसीएम जा भिड़ी।हादसे में डीसीएम चालक संदीप सिंह की मौत होने के साथ ही केबिन में बैठे तीन अन्य घायल हो गए।पुलिस ने घायलो को बाहर निकाल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।चालक के शव को कब्जे में ले लिया गया हैं।

फतेहपुर-खागा के मीरपुर गांव निवासी चालक संदीप सिंह डीसीएम (यूपी.77.बीएन.5172) पर प्रयागराज की ओर से बकरी लादकर वाराणसी आ रहा था कि कछवांरोड़ चौराहा के ऊपर स्थित ओवरब्रिज के पास टायर फट जाने के कारण खड़े ट्रेलर (एमपी 33.एच.5546) के पिछले हिस्से में जा टकराया।टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि डीसीएम के अगले हिस्से का परखचा उड़ गया।केबिन में दबने से चालक संदीप की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसमे सवार तीन अन्य घायल हो गए।सूचना पाकर पहुंचे थानाप्रभारी प्रमोद पांडेय व कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव ने मशक्कत के बाद केबिन में फंसे शव और घायलो को बाहर निकलवा कर अस्पताल भेजा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x