Follow us on

किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को जाम किया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में 14 वर्षीय किशोर राजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिसके चलते दोनों तरफ भीषण जाम के कारण आवाजाही बंद हो गई। शनिवार को सुबह तकरीबन 8 बजे शुरू हुआ जाम कई घंटों तक चला। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ईट पत्थरों सहित पेड़ की टहनियों को रखकर मार्ग को पूरी तरह बाधित कर रखा। मृतक की पहचान देवरिया गांव निवासी राजू 14 वर्षीय के रूप में की गई। परिजनों का आरोप रहा है। कि गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के पिता दिनेश यादव के अनुसार उनके तीन पुत्र भाइयों में सबसे बड़ा था। और परिजनों का भरण पोषण में मदद करता रहा। पिता ने बताया कि एक दिन पहले बगल के गांव के दो लोग उनके पुत्र को किसी काम के बहाने अपने साथ ले गए थे। जब वह देर रात तक घर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश जुट रहे। लेकिन कोई सुराख नहीं मिला। परिजन का आरोप रहा है। कि शनिवार की सुबह एक निजी एंबुलेंस से राजू को मृतक अवस्था में गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने शव सहित एम्बुलेंस को पकड़ लिया। पिता दिनेश यादव ने बताया कि राजू के गले पर स्पष्ट निशान मिला। गला दबाकर उसकी हत्या की आशंका जताई।माता ममता की रो रो कर बुराहाल रहा। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार राम नारायण वर्म, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन आरोपियों के विरुद्ध हत्या की मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर विधिक अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x