Follow us on

डीसी एनआरएलएम ने काशी प्रेरणा कैंटीन के सफल संचालन हेतु किया समीक्षा बैठक 

Share this post:

I वाराणसी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट — ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के अंतर्गत जनपद वाराणसी की समस्त विकासखण्डो के इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित काशी प्रेरणा कैंटीन के सफल संचालन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक उपायुक्त स्वत:रोजगार पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जनपद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटिनो के कामकाज और व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त पवन कुमार सिंह ने सभी कैंटीन संचालकों को कड़े निर्देश दिए कि कैंटीन में आने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, मरीजों और तिमारदारो को मिलने वाली खाद्य सामग्री पूरी तरह से शुद्ध, पौष्टिक और उच्च गुणवत्तायुक्त होनी चाहिए। साथ ही परिसर में साफ सफाई और हाइजीन के मानकों का विशेष ध्यान रखा जा। बैठक में प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की गई तथा कैंटिनो की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। संचालन के दौरान संचालकों द्वारा सामने रखी गई व्यावहारिक कठिनाइयों पर विचार विमर्श कर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों और चिकित्सा इकाइयों में बेहतर खान-पान उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में आर्थिक सुधार लाना है। बैठक के अन्त में सभी संचालकों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x