कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कल महाविद्यालय की छात्राओं ने डॉ. रंजीत सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग, काशी नरेश पी.जी कॉलेज, ज्ञानपुर के नेतृत्व में महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया।
महाविद्यालय के डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को वृक्षारोपण के लाभ तथा पर्यावरण संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान किए। महाविद्यालय की कई छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने–अपने विचार व्यक्त किये।
महाविद्यालय की छात्राओं ने इस अवसर पर प्रतिज्ञा लिया कि वह इन पौधों की देखभाल स्वयं जिम्मेदारी पूर्वक करेंगी क्योंकि वह इन पौधों को अपने मां के नाम समर्पित कर रही हैं। अतः मां के सम्मान में वह इन पौधों की सेवा व देखभाल ठीक उसी प्रकार करेंगी जैसे वह अपनी मां की सेवा व देखभाल करती हैं।
आज महाविद्यालय में द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा षष्ठ सेमेस्टर की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया।
सर्वप्रथम महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय तथा डॉ. अरुण कुमार दुबे द्वारा आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर विदाई समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विदाई समारोह कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह में षष्ठ सेमेस्टर बी.ए की मुस्कान श्रीवास्तव, बी.कॉम की खुशी सिंह तथा बी.एस सी. की रिया मिश्रा को मिस फेयरवेल चुना गया। ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए बी.कॉम की साक्षी सिंह को चुना गया।
महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने अंतिम वर्ष की छात्राओं को विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए कहा। उन्होंने छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताते हुए उनको अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
विदाई समारोह तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ शिक्षक–शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहें।