सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। तहसील मुख्यालय में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी (डीएम) के अनुपस्थित रहने पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के (एसडीएम) द्वारा शिविर की अध्यक्षता की गई। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार पाठक की मौजूदगी में राजस्व, पुलिस, विद्युत और विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी 126 फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर 12 समस्याओं का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। बताया जाता है। की शनिवार को आयोजित की गई संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के इंतजार में खड़े सैकड़ों फरियादी अनुपस्थित होने पर मायूस हो गए। जिसके बाद एसडीएम के साथ-साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहते है। बता दें कि तहसील सभागार में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाना है। लेकिन डीएम गाजीपुर के किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सके। पर सुबह से लगे लाइन में खड़ा रहे फरियादी मायूस हुए। इस दौरान जिलाधिकारी की आने की सूचना पर नगर पालिका परिषद द्वारा परिसर की साफ सफाई के बाद चुने का छिड़काव करायी गई। संबंधित विभाग अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, कानूनगो नसीमुल्ला, अजय कुमार यादव राहुल कुमार, अरुण कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह यादव के साथ क्षेत्रीय लेखपाल एवं संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आँचल महिला स्वंय सहायता समूह, सूर्य महिला स्वंय सहायता समूह, पशुओं की लंबी बीमारी के रोकधाम के लिए एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा तहसील गलियारे में स्टॉल लगाकर आने जाने वाले लोगों को जागरूक करते रहे।