. दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट नगर निगम वाराणसी*महापौर ने उप सभापति की अध्यक्षता में गठित की पांच सदस्यीय समिति*
*-सप्ताहभर में रिपोर्ट तलब, रिपोर्ट आने तक कार्यदायी संस्था को नए भुगतान रोक*
*वाराणसी :* शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था में कथित अनियमितताओं व भुगतान को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है । इस क्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कूड़ा उठान करने वाली कार्यदायी संस्था ‘वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन’ की कार्यप्रणाली और भुगतान में अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठित कर दी है। समिति से सप्ताहभर में के जांच रिपोर्ट मांगी गई है ।
दरअसल गत 22 मार्च को आयोजित सदन की बैठक में पार्षदों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। आरोप है कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के नाम पर संस्था को निर्धारित बजट से अधिक का भुगतान किया जा रहा है, जबकि धरातल पर काम संतोषजनक नहीं है। सदन में जब अधिकारियों से इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उनके जवाब से पार्षद संतुष्ट नहीं हुए। इसससे निगम की छवि धूमिल होने की बात कही गई। इसे देखते हुए महापौर ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए उप सभापति नरसिंह दास की अध्यक्षता गें पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है । इसमें पूर्व उप सभापति सुरेश कुमार चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव यादव व हनुमान प्रसाद तथा पूर्व कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन दुबे शामिल है । महापौर ने जांच रिपोर्ट आने तक कार्यदायी संस्था को किसी भी प्रकार का नया भुगतान न करने का भी निर्देश दिया है ।
*”नगर निगम की छवि और जनता के पैसे का सही उपयोग हमारी प्राथमिकता है। कूड़ा उठान में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं