रिपोर्ट सलीम मंसूरी की
जमानियां। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में सुपरवाइजर कर्मियों की एक आवश्यक बैठक कर जनगणना को निर्धारित सयमानुसार पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। बताया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम मनोज कुमार पाठक द्वारा जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति हेतु पर्यवेक्षक सर्किल 01 से 50 तक के सभी सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चार्ज अधिकारी/तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सहायक चार्ज अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सुनील कुमार उपस्थित रहे, सभी को निर्देशित किया। कि वे लोग प्रतिदिन अपने प्रगणक की मॉनिटरिंग करे। तथा उनसे प्रगति रिपोर्ट अवश्य ले। फील्ड में अपने प्रगणक को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए सहयोग करें तथा सभी HLB का कार्य 31 मई तक 50% पूर्ण करने के साथ निर्धारित समय पर कार्य को पूरा किये जाने का निर्देश दी। एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने सभी सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए। कहा कि कार्य मे किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस लिए सभी कार्य पर लगे कर्मी इमानदारी दिखाते हुए। कार्य को पूर्ण किया जाए।उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के द्वारा भगवान सिंह बघरी, साधना प्रधान हरबल्लमपुर, रंजना सिंह सुहवल, ब्रजेश कुमार सोन्हारिया व अजय राजभर रघुनाथपुर के प्रगणकों को कार्य पूर्ण करने पर उनको बधाई दी गई तथा प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया।