दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित देवा महाविद्यालय स्कूल के सामने आज सुबह तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों (सूत्र) को टक्कर मार दी। सूत्रों की मानें तो हादसे में पीछे बैठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक चोलापुर क्षेत्र के निवासी हैं।
मिली जानकारी किशन (24) पुत्र रामदयाल निवासी चौबेपुर (खुर्द )चोलापुर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अजय नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेज रफ्तार के कारण यह घटना हुई है और युवक हेलमेट भी नहीं लगाया था। घायल युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना क्षेत्र के फैंटम दस्ता 53 के दोनों पुलिसकर्मियों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि देवा महाविद्यालय के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में अगर आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए तो ट्रैक्टर और उसके चालक तक पुलिस आसानी से पहुंच सकती है।