जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट । थाना कोतवाली में शनिवार को नवागत क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान पीड़ित फरियादियों जन समस्याओं को लेकर 9 प्रार्थना प्रस्तुत किए गए। जिनका मौके पर 2 का निस्तारण किया गया। बताया जाता है। की थाना दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। बता दें कि शनिवार को आयोजित थाना दिवस में अधिकारियों से मिलने के समय केवल पीड़ित पक्ष ही अपना पक्ष प्रस्तुत करता था। लेकिन उसकी समस्या का समाधान तब तक संभव नहीं हो पाता था। जब तक कि दोनों पक्षों को एक साथ बुलाकर पंचायती तरीके से सुलझाने का प्रयास न किया जाए। अधिकांश समस्या भूमि विवाद, दबंग व्यक्तियों द्वारा उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा तथा जोर जबरदस्ती आदि मामले थानों पर आए। शासन की मंशा यह है। की थानों पर आए फरियादियों के साथ न्याय संगत कार्यवाही करते उसका निस्तारण किया जाए। आयोजित थाना दिवस का नाम बदलकर समाधान दिवस शासन के आदेश निर्देश के मुताबिक भूमि विवाद जैसी जटिल समस्या के समाधान के लिए थानाध्यक्ष, तहसीलदार और उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी की टीम बनाकर विवादित स्थल का निरीक्षण कर मामले का निस्तारण करें। इसके साथ ही संतोषजनक निस्तारण होने पर दोनों पक्षों से संतुष्टि स्वरूप प्रमाणपत्र लेना होगा। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं देता है। गम्भीर समस्या निस्तारण के लिए मोटी रकम भी फरियादियों को देनी पड़ती है। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, कानूनगो अजय यादव सहित राजस्व टीम के सभी क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो आदि सहित विमलेश कुमार, अनूप राय, मुकुल मिश्रा सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।