नारायण प्रसाद की रिपोर्ट आज दिनांक 16.06.2026 को समय लगभग 06:30 बजे थाना कोपागंज अंतर्गत ग्राम कनियारीपुर (थाना कोपागंज से लगभग 03 किमी पूरब) में राइसमिल के पीछे खेत जिसको जेसीबी से खोद गड्ढा बना है जिसमें पानी भरा है में एक लाश मिली है जिसकी पहचान महेंद्र सिंह पुत्र साहब सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी ग्राम पिपरौता थाना कोपागंज के रूप में किया गया है। सूचना पर थाना कोपागंज पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मर्चरी हाउस म भेजवाया गया। परिजनों को सूचित किया गया। महेंद्र सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है जो घर पर ही खेती करते थे। बड़े भाई धीरज सिंह उम्र 45 वर्ष, छोटा भाई सुरेश सिंह उम्र 39 वर्ष हैं महेंद्र सिंह के दो लड़के हैं जो पढ़ाई करते हैं। ग्राम पिपरौता के लोगों द्वारा बताया गया कि महेंद्र सिंह प्रतिदिन शराब का सेवन करते थे। परिजनों द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.06.2026 की शाम से ही किसी को बिना बताए कही चले गए थे जिनकी लाश आज ग्राम कनियारीपुर में मिली। लाश पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं, देखने में लाश दो दिन पहले की पानी में डूबी हुई प्रतीत हो रही है, लाश फूल गई है, अभी तक मृत्यु का कारण पता नहीं चला है। पुलिस द्वारा इत्तेफाकिया दर्ज कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त को लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य व दृष्टिगत है।













