Follow us on

थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार प्रकरण में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार गिरफ्तार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी कार्यालय पुलिस उपायुक्त , गोमती ज़ोन पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी दिनांक : 26.07.2026थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार प्रकरण में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार गिरफ्तार।श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 22/23.03.2026 को थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत कचनार स्थित “औरा हेवन स्पा” पर एसओजी-2 एवं थाना राजातालाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया गया था। उक्त कार्रवाई के दौरान 03 महिलाओं सहित 02 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था तथा मौके से ₹10,400/- नगद, 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 03 अदद अनयूज्ड कंडोम बरामद किए गए थे। प्रकरण के संबंध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0-058/2026 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना राजातालाब पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 25.07.2026 को थाना राजातालाब पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त के घर के पास से वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र जम्मू प्रसाद निवासी ग्राम कवेली, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास जारी हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*1. अनिल कुमार पुत्र जम्मू प्रसाद निवासी ग्राम कवेली, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष।*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।उ0नि0 रोहित दूबे, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।उ0नि0 मो0 इमाम हसन, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।का0 राजू सोनकर, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x