थाने में बिखर गया शादी का घर—पिता की मौत की सूचना पर अंजली बेहोश, थाना प्रभारी और महिला कांस्टेबल ने संभाला

कैंट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में राजेश गोंड की मौत की खबर मिलते ही उसकी बेटी अंजली, जिसका विवाह 25 नवंबर को होना था, मां और बहन के साथ थाने पहुंची। पिता के मौत की सूचना सुनते ही अंजली सदमे में लड़खड़ाई और वहीं जमीन पर गिर पड़ी।

 

थाना परिसर में यह दृश्य देखते ही थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा खुद आगे बढ़े, तो बेसुध अंजली सहित परिवार को सहारा देकर कुर्सी मंगवाया और शांत कराने की कोशिश करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार अकेला नहीं है और पुलिस हर संभव मदद करेगी।

 

कुछ देर बाद महिला कांस्टेबल स्नेहा पाण्डेय भी आगे आईं। उन्होंने अंजली को गोद में संभालकर उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे और उसे हिम्मत दी।

 

थाने का माहौल कुछ मिनटों के लिए पूरी तरह भावुक हो उठा—जहां एक ओर शादी की तैयारियों में लगी बेटी पिता की मौत से टूट गई, वहीं पुलिसकर्मियों का मानवीय चेहरा भी साफ साफ दिखाई दिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x