Follow us on

दिल्ली के गणतंत्र दिवस में विशेष अतिथि होंगी वाराणसी आंगनबाड़ी की 15 कार्यकर्त्रियां

Share this post:

राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी — इस बार देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश से 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनमें वाराणसी जनपद की तीन महिलाएं शामिल होने जा रही हैं। जिनके नाम सुनिता त्रिपाठी ,रेनू सिंह हुकुलगंज,पुष्पा सिंह पाण्डेयपुर के नाम शामिल हैं। यह इन तीन महिलाओं के लिए बड़े गर्व और हर्ष का विषय है कि पहली बार जनपद वाराणसी से गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने जा रही हैं। ये तीनों महिलाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण अभियान, टीकाकरण और सामाजिक जागरूकता तथा मतदाता सत्यापन व पुनरीक्षण के कार्य में अपना सराहनीय योगदान दिया है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा उनके निष्पक्ष मूल्यांकन और उल्लेखनीय योगदान के आधार पर उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देश की उस नीव को मजबूती देती हैं, जिस पर बच्चों और माता की सेहत टिकी होती है। समाज की सेवा में उनके ऐसे कार्य यह संदेश देती हैं कि सरकार जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है। अतिथि के रूप में चयनित होने पर तीनों महिलाओं के परिवारों में खुशी का माहौल है और अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x